समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा फ़ूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की अर्धरात्रि में ट्रक को रोककर चालक से 5 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया ।
बताया जाता है कि अम्बेडकर नगर से बिहार बालू लादने के लिए ट्रक चालक दिनेश कुमार निवासी फुलवारी अम्बेडकर नगर रात्रि में साढ़े 12 बजे औद्योगिक क्षेत्र से जैसे ही आगे बढ़ा तभी डिवाडर पर खड़ा एक युवक ने ईंट से ट्रक के सीधे शीशे पर वार किया। जिससे शीशा चकना चूर हो गया और चालक घबराकर ट्रक रोक दिया तभी बगल खड़े कार सवार ट्रक पर चढ़कर चालक को नीचे खींच लिया और लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई की और उसके पास 5 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर वाराणसी की तरफ भाग गए ।
इसी बीच ट्रक में सोया सहचालक अजय कुमार सिंह की नींद खुलने पर अपने मोबाइल से 112 नम्बर डायल कर सूचना दिया । पीआरबी पहुचकर सुबह थाने पहुँचने की सलाह देकर चली गई । वही ट्रक चालक ट्रक के साथ पूरे दिन थाने पर बैठा रहा किन्तु पुलिस उससे बार – बार घूमा फिराकर घटना के बारे में जानकारी जुटाते रहे ।किन्तु उसका मुकदमा पंजीकृत नही हुआ ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



