google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क के किनारे मिला विक्षिप्त का शव

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली के पास हाइवे पर एक अज्ञात 50 वर्षीय विक्षिप्त अधेड़ का शव शनिवार की सुबह मिला। पुलिस शिनाख्त न होने पर मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक तीन चार दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक टहल रहा था। आज सुबह उसका शव हाइवे के किनारे मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने उसके पास से एक झोले में गंदे प्लास्टिक के टुकड़े मिले। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली। सम्भवतः लू लगने से विक्षिप्त की मौत हुई होगी। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)