समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
रोहनिया विधान सभा के मिसिरपुर गांव में ठंड से बचने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनेश पटेल के आवास पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल(प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस) ने गरीब माताओं ,मजदूर,असहाय जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया।कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दिया।अपने संबोधन में कहा सरकार की मंशा है कि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड से परेशान ना हो इसके लिए अभी से कंबल वितरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गरीब असहाय पात्र लोगों को कंबल देकर ठंड से बचने का कार्य किया जा रहा है। कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ नागेंद्र पटेल, मानस कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, विकास पटेल, संग्राम सिंह, संत विजय सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



