google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोहतास के डीएम को महिला अधिकारी से हुआ प्यार, किया अंतर्जातीय शादी

झारखंड के पतरातू में हुआ शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

दैनिक समाज जागरण
रवि वर्मा,ब्यूरो रोहतास


कहते हैं प्यार में जात पात उम्र नहीं देखा जाता कभी भी किसी से किसी भी समय हो सकता है। कुछ ऐसा ही रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार के साथ हुआ है जहां पिछले महीने सासाराम में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत को एक महिला अधिकारी से प्यार हो गया था और अब उन्होंने शादी कर ली है ये उनकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने झारखंड के पतरातू में महिला अधिकारी अनु पांडेय से अपनी दूसरी शादी की। वो बिहार सरकार के एग्रीकल्चर विभाग में काम करती हैं। धर्मेंद्र कुमार की पहली शादी वत्सला सिंह से 2015 में हुई थी। शादी के दो साल बाद ही विवाद होने लगा था वर्ष 2018 में दोनों के बीच विवाद काफी बढ गया जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। ये मामला महिला आयोग और पटना के फैमिली कोर्ट तक गया था। बताया जाता है कि वत्सला सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार के बीच बड़े शहर में रहने, अंग्रेजी बोलने, छोटे कपड़े पहनने एवं हनीमून पर जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। पहली शादी के बाद उनकी पोस्टिंग जमुई के डीएम के रूप हुई थी। विवादो के बीच अपनी मां के साथ पहली पत्नी वत्सला सिंह ने डीएम आवास पर धरना भी दिया था जो मीडिया में काफी सुर्खियों में आया था। स्थानीय विधायक के आने के बाद ये मामला शांत हुआ था। इस मामले के बाद ही उनकी पोस्टिंग सासाराम के जिलाधिकारी के रूप में हो गई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात अनु पांडेय से हुई थी। कहा जाता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती और मेलजोल हो गई थी और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगा थे।
सोशल मीडिया पर डीएम धर्मेंद्र कुमार और अनु पांडेय की शादी की तस्वीरें 8 मई को आई थी, तब लोगों को उनकी शादी की जानकारी हुई थी। इस शादी में बेहद करीबी लोग पहुंचे थे तथा इस शादी की जानकारी भी बेहद करीबी लोगों को ही दिया गया था। डीएम धर्मेंद्र कुमार इस समय छुट्टी पर चल रहे हैं। इसके बाद वो भारतीय प्रशासनिक सेवा की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए देहरादून जाएंगे।

कौन थीं पहली पत्नी

डीएम धर्मेंद्र कुमार की पहली पत्नी वत्सला सिंह बिहार के मशहूर उद्योगपति अनिल सिंह की बेटी है इनकी शादी वर्ष 2015 में की हुई थी 2018 में इन दोनों का आपस में हो रही विवादों के कारण तलाक हो गई थी।

कौन है दूसरी पत्नी

बिहार के बक्सर की रहने वाली अनू पांडेय बिहार प्रशासनिक सेवा 62वीं बैच की अधिकारी हैं। पहले वे सासाराम में बतौर सीनियर डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। फिलहाल कृषि विभाग पटना में बतौर ओ एसडी कार्य कर रहीं हैं।
अनू के माता-पिता झारखंड के पतरातु में रहते हैं। वैसे यह परिवार बक्सर जिले के सोनबरसा का रहने वाला है। अनु के पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वहीं रहकर बेटी ने भी परीक्षा की तैयारी की थी। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक शहर के डीएवी स्कूल में हुई है। उनके बड़े भाई भी शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं और बक्सर में ही रहते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)