शनिवार रात्रि गश्त में आई जी रतन लाल डांगी,,,, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, राजपत्रिक अधिकारी, टी आई, यातायात द्वारा निकाला फलैग मार्च,,,, चेकिंग दौरान वाहन से 5 लाख कैश जप्त किया
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। आगामी त्योहारों एवं क़ानून व्यवस्था को मद्देनज़र रखते हुए रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के नेतृत्व व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत रात्रि 10:30 बजे से फ़्लैग मार्च निकाल कर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भ्रमण कर चेकिंग किया गया।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली , उप पुलिस अधीक्षक यातायात,उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन व शहर के सभी थाना प्रभारीगण ,थाने के स्टाफ़ व उनकी पेट्रोलिंग , ट्रैफ़िक व पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए। विशेष अभियान के दौरान रूट निर्धारित कर फ़्लैग मार्च किया गया एवं समस्त चौक चौराहों पर चेकिंग कार्यवाही की गयी
यह अमला पुलिस लाइन से निकाल कर सत्यम चौक, राजेंद्रनगर चौक ,नेहरू चौक , महामाया चौक, वसंत विहार चौक, कोतवाली चौक , जगमल चौक,मंगलाचौक से होते हुए पुलिस लाइन में ख़त्म हुआ। इसके उपरांत राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना क्षेत्रानुसार कुल 5 टीमें क्रमशः सरकंडा-कोनी, कोतवाली-तोरवा, तारबाहर-सिविल लाइन, सिरगिट्टी-चकरभाठा, उसलापुर-सकरी क्षेत्र के गली मोहल्लों में सघन पट्रोलिंग किया गया एवं चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी।
सम्पूर्ण गश्त के दौरान रात्रि में चौक पर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की गयी, शहर से जाने वाले भारी वाहनों को चेक किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एम॰वी॰ ऐक्ट के तहत कुल 25 प्रकरणो में कार्यवाही की गयी।वाहनों की चेकिंग पर प्रतिबंधित/आपत्तिजनक सामान पाए जाने भी से वैधानिक कार्यवाही की गयी।
चेकिंग अभियान के दौरान थाना सरकंडा के महामाया चौक में एम॰जी॰ हेक्टर कार UP 65 EC 4488 में 5 लाख कैश होना पाया गया।पूछताछ के दौरान गाड़ी अजय सिंह पिता राम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कोनी जिला बिलासपुर का होना पाया गया।
वाहन में 2 व्यक्ति अजय सिंह व नितेश राय उपस्थित थे, वाहन में पाए गए 05 लाख जप्त कर थाना सरकंडा द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा इस तरह का विशेष अभियान अनवरत चलाया जाएगा।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








