
दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि
रामनगर, पश्चिम चंपारण
सामाजिक समरसता व समानता का मूलमंत्र देने वाले, विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के संविधान निर्माता को किया गया कोटिशः नमन
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण व नगर परिषद क्षेत्रों में धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह को भीम चौपाल के रुप में मनाई गयी। रामनगर स्थित कर्पूरी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके तैल चित्र पर फुल अर्पित करते हुए श्रदांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी रामनगर विनोद मिश्रा, बीडीओ चन्द्र गुप्त बैठा व पुलिस इन्स्पेक्टर सह रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम रहे। विधान परिषद सदस्य सह जदयू के जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी, वाल्मीकि नगर विधायक रिंकू सिंह के दिशा निर्देश पर भीम चौपाल के बगहा अनुमंडल संयोजक पलक भारती के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में आगन्तुक अतिथियों व मौजूद लोगों ने बाबासाहेब की तैल चित्र पर फुल अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम चौपाल के संयोजक पलक भारती ने कहा कि सुबे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबासाहेब की सपनों को बिहार में अमलीजामा पहनाने का काम किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु एससी, एसटी वर्गों को पंचायती राज व्यवस्था में एकल पद सहित सभी पदों पर आरक्षण दिया गया। सात निश्चय योजना के तहत दलित बस्तियों में प्राथमिकता के आधार पर हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की लाभ दिलाने के लिए राज्य में 9532 विकास मित्रों की बहाली सरकार ने की है। कहा कि अपने बच्चों व परिवार को जरुर शिक्षित करें, शरीर, आत्मा और धन को बर्बाद करने वाले शराब व मादक पदार्थों की सेवन नहीं करें। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा अपनी इज्ज्त की तरह किसी भी कीमत पर करने की अपील की। कहा कि धर्म का राजनीतिकरण करने व साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वालों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। वोट के सौदागरों के प्रलोभन में आकर बाबासाहेब के दिए वोट के अधिकार का अपमान नहीं करने की अपील की। इस दौरान सफाई कर्मियों व गरीब, दलित सैकड़ों महिलाओं के बीच साडी वितरण की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों व अधिकारियों को अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामनगर संजय मिश्रा ने की। संचालन जदयू नेता प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम को नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ला, उमेंश यादव, डॉ प्रतिभा मिश्रा, दिनेश मुखिया, शत्रुघ्न बैठा, मुन्ना राम, आलोक कुमार राम, आनंद ठाकुर, बेचु यादव, ओमप्रकाश शाही, संतोष कुमार राम , बलाल अख्तर, मीरा देवी, रमावती देवी, कृष्णावती देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



