संगठनों के संयुक्त प्रयास से रिंग रोड फेज-2 पर तीर्थयात्रियों के लिए लगा लंगर शिविर।
*हजारों श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। महाकुम्भ के पलट प्रवाह व मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरहुआ के रिंग रोड फेज-2पर तीर्थयात्रियों ,स्नानार्थियों के लिए निःशुल्क लंगर शिविर लगाकर भोजन कराया गया। ‘भूखे को भोजन,प्यासे को पानी’ देकर कार्यकर्ताओ ने सेवा की।

आर एस एस ,भाजपा व व्यापार मंडल हरहुआ के पदाधिकारियों ने भारी भीड़ के चलते शहर में जाने के लिए वाहनों को पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के बाबत रोक दिए जाने से स्थिति को गम्भीरता से लेते हुए रात्रि में लंगर शिविर की तैयारी कर सुबह से सेवाएं शुरू कर दी गई। आस -पास दुकानें न होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लंगर में प्रमुख रूप से जिला कारवाह कमलेश ,धर्म जागरण काशी प्रान्त परियोजना प्रमुख मधुवन यादव,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह”सारथी’,हरहुआ मण्डल अध्यक्ष भाजपा अजय मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, भगत यादव ,प्रधान दीपक चौहान,सोनू प्रसाद ,वीरेंद्र गुप्ता, अनिल जायसवाल,अजय गुप्ता,अनिल पांडेय, अरुणेंद्र सिंह,लालजी मोदनवाल ,जयचन्द मोदनवाल , सौरभ पांडेय, बादल, विनीत बाबा ,ज्योति बाबा, दीपक सिंह,प्रदीप शर्मा व धीरज जायसवाल ने लंगर में श्रद्धालुओं की सेवा की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



