google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेल को खिलाड़ी खेल की भावना से खेलकर ऊंचाइयां हासिल करें।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जीवन मे खेल का अद्वितीय महत्व है। बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलकर ऊंचाइयां हासिल करें।
उक्त बातेंआज बुधवार को ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, दांदूपुर, क्राइस्ट नगर, वाराणसी, में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि महान समाजसेवी रामबचन यादव ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।
खेल समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णानंद तिवारी ,प्रधानचार्य अनिल गुप्ता और हार्टफुलनेस प्रशिक्षकअमित कुमार राय उपस्थित रहकर सम्बोधित किया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या देवी, प्रबंधक जयप्रकाश शर्मा और उप प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया।
विद्यालय प्रांगण में कबड्डी खो-खो और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को सही तरीके से प्रशिक्षित करने में विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।
प्रमुख रूप से सुनीता राय, अंजली सिंह, शाहनवाज खान, सतीश कुमार, वैभव कुमार और सौरव सिंह व अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)