google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोश प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई दौड़ प्रतियोगिता, 150 धावकों ने दिखाया दम

ब्रजेश दुबे, दैनिक समाज जागरण

गड़वार (बलिया) :क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए अपना दम दिखाया।


इस प्रतियोगिता में 150 धावकों ने क्रमशः 400, 800 व 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। 1600
मीटर दौड़ में सत्या सिंघम, 800 मीटर दौड़ में अंकित वर्मा व 400 मीटर दौड़ में अभय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों विजयी धावकों को 12 अक्टूबर को बरवां गांव में श्री दुधेश्वर नाथ मंदिर पर लगने वाले मेले में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन मंडल में मनोज शाह, मनोज चौहान, सुभाष चौहान, राम बहादुर यादव, स्वामीनाथ यादव, रोशन वर्मा, मुन्ना गोंड, सुनील यादव, अजय सिंह आदि रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)