जयनगर नित्यानंद झा राजू 23 अगस्त
सशस्त्र सीमा बल 48 वी वाहिनी जयनगर भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला बीओपी के जवानों ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। डिप्टी कमांडेंट विवेक ओझा के गुप्त सूचना और निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये सीमा चौकी कमला के द्वारा निरीक्षक सामान्य भगवान सहाय मीणा व 09 बल कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही सीमा स्तभ 270/13 के लगभग 1.5 किलो मीटर भारत के जयनगर में दुकान गौतम फार्मा एंड वेटनरी हाउस में एक व्यक्ति जिसका नाम अखिलेश कुमार पंजियार उर्फ अमित पिता सुशील पंजियर ,उम्र 29 वर्ष, निवासी-मारवाड़ी मोहल्ला वार्ड न.8, थाना जयनगर जिला- मधुबनी बिहार को भारी मात्रा में मादक पदार्थो नशीली के साथ गिरफ्तार किया गया। 48वी वाहिनी जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट चन्द्रशेखर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के जवानो द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



