
*
*दैनिक समाज जागरण बौंसी संवाददाता-सुनील कुमार*
बौंसी/बांका:- सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग के हेचला मोर समीप सड़क दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक झारखंड के पोड़ैयाहाट से लौट रहे थे। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की लाइट से अनियंत्रित होकर हेचला मोड़ समीप पुलिया से टकरा गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी पंकज किशोर एवं अनिरुद्ध कुमार के द्वारा दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा दोनों जख्मी का उपचार किया गया। घायल युवक की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी भगत हांसदा के 18 वर्षीय पुत्र रोबिन हांसदा और मिस्त्री सोरेन के 22 वर्षीय पुत्र निरोज सोरेन के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर के द्वारा बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर जख्मी के परिजन अस्पताल पहुंच गए और उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को भागलपुर ले गए। सुनील कुमार ,संवाददाता,बौंसी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



