google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पुलिस को मिली बड़ी सफलता 180 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार*



*दैनिक समाज जागरण बौंसी संवाददाता-सुनील कुमार*

बौंसी/बांका:- बौंसी पुलिस बड़ी सफलता हासिल हुई है। 180 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सांझोतरी के समीप झारखंड की तरफ से आ रहे एक लाल कलर की कार से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, वाहन जांच के दौरान झारखंड की तरफ से आ रही एक लाल कलर की कार को रुकने का इशारा दिया गया। कार रुकने के बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से विभिन्न ब्रांडों की 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान भागलपुर नाथनगर के प्रशांत कुमार एवं पकली यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कार को जप्त करते हुए दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा जा रहा है। सुनील कुमार,संवाददाता,बौंसी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)