google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एच.आर. इंटरनेशनल कार्यालय का सदर विधायक कमरुल हुडा द्वारा भव्य उद्घाटन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज शहर में रामपुर स्थित तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के मुख्य द्वार पर एच.आर. इंटरनेशनल के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह संस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित है तथा वर्ष 2005 से प्रवासी भर्ती एवं प्लेसमेंट सेवाओं के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाए हुए है।


उद्घाटन कार्यक्रम में सदर विधायक कमरुल हुडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष शफायत अली एवं प्रबंध निदेशक असिद अली भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि एच.आर. इंटरनेशनल को मानव संसाधन क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का सामूहिक अनुभव प्राप्त है और संस्था अब तक 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की कंपनियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है।


कंपनी मध्य पूर्व, यूरोप, रूस, जापान, नेपाल, बांग्लादेश और अफ्रीका सहित कई देशों में प्लेसमेंट सेवाएं उपलब्ध कराती है। एच.आर. इंटरनेशनल स्वास्थ्य देखभाल, निर्माण, तेल एवं गैस, एमपीएएस संचालन एवं रखरखाव तथा लॉजिस्टिक्स (हेवी ट्रेलर ड्राइवर) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।


उद्घाटन समारोह में मौलाना मुजम्मिल हक मदानी, मोहम्मद यूसुफ, मौलाना मूनीरुद्दीन, लाल मोहम्मद, सांसद प्रतिनिधि मो एहसान सहित गणमान्य नागरिक, उद्योग जगत से जुड़े लोग एवं कंपनी के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)