समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने नगर पंचायत छतरपुर के द्वारा नगर क्षेत्र में लगाई जा रहे लाइटों का निरीक्षण किया और बहुत ही घटिया निर्माण पाया। मौके पर चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नगर विकास मंत्रालय द्वारा छतरपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से छतरपुर के सुंदरीकरण के लिए लाइट लग जा रही है।एक लाइट लगभग एक लाख रुपए का लगाया जा रहा है जबकि लगाए जा रहे लाइटों का गुणवत्ता बहुत ही खराब है।

लगाए जा रहे लाइट मुश्किल से दस हजार से बाहर रुपए में बाजार में आसानी से उपलब्ध है।दुर्भाग्य की बात है कि पूरा नगर पंचायत पदाधिकारी से भरा हुआ है और इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है।निश्चित तौर पर इसमें पदाधिकारी के सांठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता है।पहले भी नगर पंचायत के पदाधिकारियों पर बिना काम किया पैसा निकासी का आरोप लगता रहा है।नगर पंचायत में यह लूट कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे संबंधित शिकायत नगर विकास मंत्री शुदिव्य कुमार सोनू जी से करके कार्य को बेहतर तरीके से करने एवं संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



