google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सागर मोटर्स ने सेक्टर-49 में अपने नए टाटा कमर्शियल (Fleet) कार के विशेष शोरूम का किया शुभारंभ

XPRES CNG कार एवं XPRES T EV कार के साथ कॉर्पोरेट एवं फ्लीट मोबिलिटी को मिलेगी नई दिशा

नोएडा। टाटा मोटर्स के अग्रणी एवं विश्वसनीय डीलर सागर मोटर्स ने सेक्टर-49 में टाटा कमर्शियल कारों के विशेष शोरूम का किया शुभारंभ।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेक्स्ट जेन रिफेक्ट्री के संस्थापक आकाश बंसल ने ‘एक्सप्रेस सीएनजी’ कार और ‘एक्सप्रेस टी ईवी’ कार का अनावरण करते हुए कहा कि ये कार भविष्य की स्मार्ट, किफायती एवं पर्यावरण – अनुकूल मोबिलिटी वाली कारें हैं।

टाटा मोटर्स के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष गोगिया ने कहा कि सागर मोटर्स फ्लीट शोरूम का शुभारंभ हमारी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारा उद्देश्य कॉपर्पोरेट एवं प्लीट ग्राहकों को विश्वस्त्रीय बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करना है।

सागर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण सागर ने बताया कि नया फ्लीट शोरूम आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल ग्राहक अनुभव, प्रीमियम डिस्प्ले एरिया, अनुभवी सेल्स टीम तथा उत्कृष्ट आफ्टर सेल्स सपोर्ट से सुसज्जित है। यह शोरूम विशेष रूप से फ्लीट ऑपरेटर्स, कॉर्पोरेट संस्थानों, टैक्सी एग्रीगेटर्स एवं व्यावसायिक ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नए फ्लीट शोरूम का अवलोकन और नवीनतम वाहनों का अनुभव प्राप्त किया।

फ्लीट शोरूम के शुभारंभ के उपलक्ष्य में सीमित अवधि के लिए ग्राहकों हेतु आकर्षक फाइनेंस योजनाएं, एक्सचेंज बेनिफिट्स, विशेष कॉर्पोरेट ऑफर्स, फ्लीट डिस्काउंट्स तथा चुनिंदा ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव बुकिंग लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट ग्राहकों, बिजनेस पार्टनर्स एवं गणमान्ध्र अतिथियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की मोबिलिटी का शानदार संगम देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)