google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सलाम नमस्ते में शिक्षा उत्सव का आयोजन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने शिक्षा उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस विशेष पहल का उद्देश्य शिक्षा एवं ज्ञान के महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। आज के कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।



सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि शिक्षा उत्सव का उद्देश्य केवल शिक्षा के महत्व तक सीमित न रहकर समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। यह विशेष पहल पूरे सितंबर माह तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में आईएमएस के विद्यार्थियों  ने शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास पर अपना विचार साझा किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने इस बात पर जोड़ दिया कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज की प्रगति का आधार है। छात्रों ने बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर सीखने की प्रक्रिया को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान नेहा जोशी ने अपशिष्ट वस्तुओं का पुनः उपयोग पर चर्चा करते हुए अनुपयोगी वस्तुओं के रचनात्मक पुनः उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेकार वस्तुओं का उचित एवं रचनात्मक उपयोग करके कचरे को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। वहीं लवली राजपूत ने हरित वृक्ष विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण एवं हरित वातावरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

नवजोत सिंह ने पोषण विषय पर चर्चा करते हुए संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और व्यक्ति के समग्र विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों एवं प्रेरणादायक चर्चाओं के माध्यम से श्रोताओं को शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)