google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विस्थापित गाड़ी मालिकों की महाबैठक में गूंजा हक और रोजगार का मुद्दा*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के बीआरबीसीएल  एवं एनपीजीसी  परियोजना से विस्थापित एवं प्रभावित गाड़ी मालिकों की महत्वपूर्ण महाबैठक सोमवार को केरका पंचायत सरकार भवन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या मे गाड़ी मालिक शामिल हुए और अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की।बैठक का मुख्य उद्देश्य फ्लाई ऐश परिवहन में स्थानीय एवं प्रभावित गाड़ी मालिकों को हो रही परेशानियों पर चर्चा करना और इन समस्याओं को एनटीपीसी प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने की रणनीति तैयार करना था।गाड़ी मालिकों ने कहा कि परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देने के बाद कई परिवारों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में फ्लाई ऐश परिवहन सहित परियोजना से जुड़े कार्यों में स्थानीय एवं विस्थापित गाड़ी मालिकों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।बैठक में मौजूद गाड़ी मालिकों ने समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठित होने पर जोर दिया। इसी क्रम में विस्थापित एवं प्रभावित गाड़ी मालिकों की यूनियन बनाने की आधारशिला रखी गई। संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक गाड़ी मालिकों को जोड़ने का निर्णय लिया गया।बैठक में मुनचुन सिंह, केरका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मेह पंचायत के मुखिया अन्नू सिंह यादव, कुंदन सिंह, छोटू सिंह, सुरेंद्र पाल, सरोज मेहता, श्रवण सिंह, मनीष सिंह, बबलू सिंह, लाल सिंह सहित दर्जनों गाड़ी मालिक  मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)