मेरे एक प्रिय मित्र को फ्लैट बेचने वाली कंपनी की सेल्स गर्ल के लगातार फ्लैट खरीदने के फोन आ रहे थे। तो उन्होंने टालने के हिसाब से बोल दिया कि आज रात 06-08 बजे के बीच आ जाऊंगा, हुआ यों कि उसी दिन करवा चौथ का दिन पड़ गया था। उसके बाद उनके घर से फोन आया कि आते समय बाजार से छलनी लेते आना, ऑफिस छूटने के बाद मित्र बाजार गये और एक छलनी खरीदी, मंदी के कारण एक छलनी पर एक छलनी मुफ्त (free) में मिल रही थी । मित्र दोनों छलनी लेकर करीब 06:30 पर घर पहुंचे और फ्रेश होने चले गए। भाभी जी ने झोला चेक किया तो उनको दो छलनी दिखी तो उनका माथा ठनका।

तभी उस सेल्स गर्ल का फोन आ गया जिसे भाभी जी ने उठाया तो वो बोली आपने वादा किया था कि आप आठ बजे तक आएंगे? मैं कब से तैयार होकर आपका इंतज़ार कर रही हूं। उसके बाद की घटना बताने लायक नहीं है।
इसके बाद की घटना के बारे में आप ही लोग बता सकते हैं कमेंट में
कहानी साभार कुमार रंजन सोशल मीडिया पोस्ट.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



