google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बागपत में 18 करोड़ की सड़क का घोटाला उजागर — उंगली लगाते ही उखड़ गई परत, ठेकेदार पर योगी सरकार का बुलडोज़र

बागपत। जिले में करोड़ों की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता का सच उस समय खुलकर सामने आ गया, जब ग्रामीणों ने सड़क पर उंगली फिराई तो डामर की परत धूल की तरह टूटकर बिखर गई। 18 करोड़ की इस सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि सड़क की ऊपरी परत इतनी कमजोर है कि हल्का सा स्पर्श भी उसे उखाड़ देता है। वीडियो देखने के बाद PWD विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच रिपोर्ट में सड़क को मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद मौके पर JCB लगवाकर सड़क की परत उखड़वाई गई। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द मानकों के अनुसार सड़क का पुनर्निर्माण करने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)