google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्राह्मणीघाट में समाजवादी लोक परिषद की ओर से पिण्डदानियों के लिए निःशुल्क चाय, पानी की व्यवस्था

दैनिक समाज जागरण, नवीन कुमार उपाध्याय, जिला संवाददाता

गया ( बिहार)10 अक्टूबर 2023 :-
बिहार प्रदेश के गया जी में पितरों के लिए पितृपक्ष मेला में पिंड और तर्पण के लिए आये पिण्डदानियों की भीड़ को देखते हुए सलोप द्वारा निःशुल्क पेयजल शिविर की व्यवस्था ब्राह्मनिघाट के परिसर में की गई है। चाय -पानी शिविर का उद्धघाटन समाजवादी लोक परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के द्वारा किया गया है। इस शिविर का आयोजन गया जिला के युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव मनीष कुमार और सारे रें गा मा पा के विजेता गायक प्रवाल रंजन एवं अविभावक मनोज मिश्रा जी के नेतृत्व में हुआ । शिविर का मुख्य उद्देश्य :- पिण्डदानियों को शुद्ध पेय जल की कोई समस्या उत्पन्न न हो और चाय की मिठास के साथ उनका कार्य भी सम्पन्न हो । संगठन के कार्यकर्ता राहुल रजक, गुड्डू, क्रिश ,अंकित,नैतिक,अन्तर्यामी और सन्नी सुबह से ही निःस्वार्थ भाव से सेवा दे रहें हैं । इस सराहनीय कार्य के लिए समाजवादी लोक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांशु शेखर और प्रधान महासचिव ऋचा झा ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है। |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)