
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
शंभूगंज थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव की दो महिला के खाते से रुपए निकासी कर यू को सीएससी बैंक संचालक हुआ फरार हो गया। जिसे लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुबो देवी एवं सुमा देवी पैसे की निकासी करने शंभूगंज बाजार स्थित यूको बैंक ग्राहक सेवा केंद्र गई थी, जहां केंद्र संचालक प्रवीण कुमार ने अंगुठा लगवा कर कुबो देवी के खाते से ₹12000 एवं सोना देवी के खाते से 12 सो रुपए निकासी कर लिया।जब दोनों ने पैसे की मांग की तो पैसे देने की बात दूसरे दिन देने की बात कह कर घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि तब से सीएससी संचालक प्रवीण कुमार फरार चल रहा है। पीड़ित महिला द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी पैसे नहीं मिलने पर दोनों महिला ने शंभूगंज थाना में सीएससी संचालक प्रवीण कुमार के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में शंभूगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले को जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



