* (हरेश उपाध्याय) दिल्ली/नोएडा:-आज सुबह नोएडा में एटीएस और एनआईए टीम ने लखनऊ से संदिग्धों की गिरफ्तारी और हिरासत के बाद छापेमारी की। फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार किया है।
लेकिन हमारे सूत्रों के अनुसार,उक्त छापेमारी पीएफआई के टेरर फंडिंग के संदर्भ में है। उधर राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एजेंसी की छापेमारी जारी है। लखनऊ से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। लखनऊ के इंदिरानगर से वसीम अहमद को उठाया है, जोकि पेशे से टेलर है।सूत्रों के अनुसार यूपी की 8 लोकेशन पर रेड चल रही है। देश में कुल 106 लोकेशन पर छापेमारी जारी है।
टेरर फंडिंग को लेकर पीएफआई पर शिकंजा कसा जा रहा है।किंतु नोएडा पुलिस और प्रशासन व लखनऊ से आला अधिकारी,बिना किसी ठोस परिणाम पर पहुंचने से पहले कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं।अब तक कुल मिलाकर 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनमें दो लोग वाराणसी से गिरफ्तार किए गए हैं।
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








