google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी का जनसंवाद एवं सम्मान समारोह 7 दिसंबर को, गांव-गांव पहुंचा निमंत्रण

गांव-गांव पहुंचकर समाजसेवियों व किसानों को दिया आमंत्रण

ग्रेटर नोएडा। सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी ने आगामी जनसंवाद एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को तेज करते हुए निमंत्रण पत्र वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज क्षेत्र के अनेकों गांवों में पहुंचे और प्रतिष्ठित समाजसेवियों व किसानों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

गांव-गांव पहुंचने पर पार्टी नेताओं का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, कई स्थानों पर फूलमालाएँ पहनाकर सम्मान भी किया गया। स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें शामिल होने का आश्वासन दिया है।

इस जनसंवाद एवं सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य किसानों की जमीन मुआवजा एवं आबादी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा और समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न किसान संगठनों को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसंबर 2025, सुबह 9:00 बजे से सेंट जॉर्ज स्कूल, गांव पंचायतन, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में किया जाएगा।

निमंत्रण पत्र वितरण के लिए पार्टी ने कई टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम लगभग 30 गांवों में जाकर किसानों से मिलेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और उन्हें कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित करेगी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम न सिर्फ संवाद का मंच होगा बल्कि किसान हितों को लेकर सामूहिक आवाज उठाने का भी अवसर बनेगा।

SamratMihirBhoj #KisanAndolan #Jansamvad #GreaterNoida #GautamBuddhNagar #PoliticalNews #SamajJagaran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)