google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनसंपर्क यात्रा की अनुमति न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

नोएडा। रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 17 नवंबर 2025 को प्रस्तावित जनसंपर्क यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दिए जाने के लेकर एसोसिएशन ने भारी नाराजगी । एसोसिएशन ने नोएडा प्राधिकर और पुलिस पर आरोप लगाया है कि जानबुझकर अनुमति नही दी गई है। शायद अनुमति देने से उनके पोल खुल जायेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने कहा है:- कई बार ईमेल, डाक (E0706641474IN) तथा स्वयं कार्यालय जाकर अनुमति के लिए आवेदन किया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया गया। आखिर अनुमति देने मे शासन प्रशासन को क्या दिक्कत आ रही है कम से कम यही बता दें।

एसोसिएशन का कहना है कि वह बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा, लेकिन प्रशासन की लगातार चुप्पी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। एसोसिएशन ने साफ कहा है कि यदि अनुमति प्रदान नहीं की गई तो अगला कदम न्यायालय जाकर आदेश प्राप्त करना होगा।

एसोसिएशन ने एक बार फिर प्रशासन से आग्रह किया है कि वह मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र अनुमति जारी करे, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से जनसंपर्क यात्रा आयोजित की जा सके। यह यात्रा किसी सरकार के विरोध मे या पक्ष मे नही है बल्कि रेहड़ी पटरी वालों के हक मे है। जिसको भारत सरकार ने 2014 मे कानून पास करके सुरक्षित किया है। वही उत्तर प्रदेश सरकार नही भी 2018 मे गजट पास किया है।

संस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि जनसंपर्क यात्रा का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी संचालकों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए जनसमर्थन जुटाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसोसिएशन हर कदम कानूनन और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना चाहता है। एसोसिएशन ने एक बार फिर प्रशासन से लिखित जवाब की मांग की है, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

JansamparkYatra #RehriPatri #CourtNotice #NoidaNews #Administration #SamajJagaran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)