google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सामुदायिक शौचालय एक साल से बंद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*

नगवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलियारी का मामला

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/सोनभद्र। सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत खलियारी एक साल से बंद है, मंगलवार को चार बजे स्थल पर ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया, और तत्काल चालू कराए जाने की मांग किया है।


सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर सुमन देवी ने बताया कि हमे आठ महीनों से पैसा नहीं मिल रहा है तो हम क्यों काम करेंगे।सब गन्दगी भरा हुआ है पुरा बदबू दे रहा है। जब हमारा पैसा मिलेगा तभी हम काम करेंगे। मनोज कुमार पासवान ने बताया कि इस शौचालय में गन्दगी भरा हुआ है, पानी की व्यवस्था नहीं है, समर सेबुल का पता नहीं है इसमें करीब एक साल से कोई ग्रामीण नहीं जाते हैं बस नाम मात्र दिखावा के लिए दिख रहा है कि इस गांव में भी सामुदायिक शौचालय है।


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण रामजग गोड़, मनोज कुमार पासवान, सुनिल कुमार पासवान,राजन कुमार पाण्डेय, संजय कुमार, सुमन देवी, लीलावती देवी, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, लालबहादुर, दीना कुमार आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है और तत्काल सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई और पानी की व्यवस्था कराने की मांग किया है।
इह सम्बन्ध में नगवां खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है नम्बर टेकर को सिकायत करना चाहिए।


फिलहाल सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत को कारण बताओं नोटिस जारी करने के बावजूद हम कल खुद जाकर जांच करेंगे और तत्काल सामुदायिक शौचालय की सभी व्यवस्थाएं चालू कराई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)