google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीबीएम स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन,नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
डे-मार्केट स्थित जीबीएम स्कूल में धूमधाम से मनाया बुद्ध जयंती। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अनिल कुमार सिंह, किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान तथा मिक्की साहा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और बताया कि बुद्ध का चक्र जीवन के चक्र को बतलाता है और जीवन में होने वाले परिवर्तन को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने बताया की प्रत्येक बच्चे को अहिंसा के पथ पर चल कर ही सफलता मिल सकती है। वहीं जिला शतरंज संघ के मानद सचिव शंकर नारायण दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे और उन्होंने विद्यालय में संपन्न शतरंज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शतरंज प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन कल बुद्ध जयंती के एक दिन पूर्व विद्यालय में किया गया था। जिसमें कुल 400 बच्चों ने अलग अलग समूहों में भाग लिया था। आज बुद्ध जयंती के अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समूह अ (वर्ग नर्सरी से वर्ग 1)में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः हनी रॉय,
ईशु राज तथा आरोही सिंह रही। समूह ब (वर्ग दो से पांच) में प्रथम स्थान पर संध्या कुमारी, द्वितीय स्थान पर जानवी कुमारी तथा तृतीय स्थान पर अंजली कुमारी रही। जबकि समूह स (वर्ग छः से वर्ग आठ) में प्रथम स्थान लवली झा, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी तथा तृतीय स्थान अर्णव कुमार का रहा। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वर्ग पांच के बच्चों ने अपने नृत्य से गौतम बुद्ध के जीवन को दर्शाया। मुख्य अतिथि द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उपस्थित गणमान्य तथा अभिभावकों द्वारा सभी कार्यक्रमों की सराहना की गई। संपूर्ण कार्यक्रम के उपरांत बच्चों में प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक अतुल रौशन तथा उपस्थित शिक्षक शिक्षिका अमित दत्ता, आभा झा, विकास नाथ झा, खुर्शीद आलम, मोनिका रोहिल्ला, एंजेलिना लेप्चा, प्रतिभा सिंह, रिया कुमारी, सीमा परवीन, ईशा गुरुदत्त, शाइनी परवीन, किरण कुमारी, समन परवीन तथा श्वेता कुमारी के देख रेख में संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)