*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में “यूनिटी मार्च” कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन*



ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ जनपद सोनभद्र में कार्यक्रम के तहत समय सुबह 08.00 बजे डायट परिसर में हरी हरी झण्डी दिखाते हुए प्रारंभ होकर बढ़ौली चैराहा राबर्ट्सगंज तक यूनिटी मार्च निकाली गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विशिष्ट स्टेडियम तियरा के तीरंदाजी के बच्चें सहित जन मानस ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बढ़ौली चैराहा राबर्ट्सगंज में आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलायी, मैं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेता हूँ। मैं प्रतिज्ञा करता हूॅ कि दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना सहयोग दूंगा। साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करूंगा।
जिलाधिकारी ने यूनिटी मार्च के पश्चात डायट परिसर में “सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस,  दूरदृष्टि एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। हमें समाज में सौहार्द, एकजुटता और साम्प्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।


लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित लगाये गये मेला में विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया, इस दौरान उन्होंने ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तैयार की गयी कालीन, नमकीन आदि सामग्री की खरीदारी  भी कियें और जनमानस से भी अपील किये कि स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री की खरीद करें और उसे अपने दैनिक उपयोग में लायें। इस अवसर पर रेशम विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, सोलर हनुमत लाईट सहित विभिन्न विभागों के स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, उपायुक्त उद्योग बिनोद चैधरी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)