पुलिस प्रशासन समेत विभागीय अधिकारियों ने सभी अतिक्रमण कारियों को किया आगाह
ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। चोपन थाना परिक्षेत्र के मारकुण्डी मीनाबाजार जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित दोनो पटरियों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को हटाने को लेकर शुक्रवार पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग,चकबंदी विभाग अन्य अधिकारियों समेत सभी अतिक्रमणकारियों को सूचना के माध्यम से अवगत कराते बताया कि सड़क के मध्य से निर्धारित दूरी के अन्दर अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मकान, झोपड़ी, गोमती,ठेला इत्यादि हटा ले अन्यथा सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा हटा दिया जायेगा। इस बाबत मौके पर ही पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में दर्जन भर से अधिक गोमती, झोपड़िया लोगों ने हटाना शुरु कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रुप से गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी जेई रवि मौर्या, चकबंदी विभाग लेखपाल मनोज पाण्डेय, राजीव मिश्रा, सतेंद्र यादव, गुलशन सरोज, धीरेंद्र यादव, बृजेश यादव, छोटे, शुभम गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



