पेनल्टी शूटआउट में गोविंदपुर को 4-1 से हराया।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।टाटीझरिया के बन्हे में डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।जिसमें 40 टीमों ने मैदान में दमखम दिखाया।टूर्नामेंट की शुरुआत भेलवारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो,खूबलाल भारती,मनोज झारखंडी के द्वारा फीता काट कर किया गया।मुसलाधार बारिश के बावजूद टूर्नामेंट शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।फाइनल मुकाबला सरिया और गोविंदपुर के बीच खेला गया।मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा जिसमें सरिया की टीम ने गोविंदपुर को 4-1 हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।विजेता टीम सरिया को 12000 का पुरस्कार,उप विजेता गोविंदपुर को 10000 मिले।मौके पर गंगाधर महतो खूबलाल भारती, मनोज झारखंडी,तुलसी महतो,पिंटू कुमार समेत खिलाड़ी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



