मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग सदर।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा हजारीबाग ईकाई की जिला कमिटि की बैठक हजारीबाग में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार करने, संगठन को धारदार बनाने एवं आगामी सितम्बर माह में जिला स्तरीय सम्मेलन करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि कुशवाहा समाज को एक सूत्र में बांधने एवं एकता बनाने की जरूरत है। कुशवाहा समाज आने वाले दिनों में एक पहचान बनाने का काम करेगा। बरसात के बाद जिला कमिटि के पदाधिकारी गण गाँव गाँव भ्रमण कर समाज के लोगों से मिल कर उनके सामाजिक समस्या को समझने का प्रयास करेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से सुधीर कुमार महतो जो लालपुर चौक, बैहरी के स्थायी निवासी हैं उनको सदर प्रखण्ड का प्रखण्ड अध्यक्ष चुना गया। इस आशय का पत्र भी उन्हें सौंपा गया। शीघ्र ही अन्य प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने पर बल दिया गया।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे-
दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष
विनोद कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
राजकुमार मौर्य, जिला महासचिव
रामनारायण कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष नरेश प्रसाद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष ,जागेश्वर प्रसाद, कटकमदाग प्रखण्ड अध्यक्ष
राजकुमार, आदित्य वर्मा, संतोष कुमार, सुनील मेहता, अजय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रवि कुशवाहा आदि।



