रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़
अलीगढ़ खैर तहसील क्षेत्र के कस्बा खैर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर एक बार फिर जमकर बरसा है इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा के बुलडोजर का इस्तेमाल नगर पालिका खेर के चेयरमैन संजीव अग्रवाल के द्वारा शासन के आदेश अनुसार किया गया है खैर नगर पालिका चेयरमैन संजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की कस्बा खैर पड़ाव मैदान की खाली पड़ी 39 बीघा नगर पालिका की है जिसमे करीब 6 बीघा सरकारी जमीन पर खैर केआईसी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा दबंगई कर अवैध कब्जा किया जमा लिया गया था। केआईसी इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा नगरपालिका की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत नगर पालिका खेर के चेयरमैन द्वारा उच्च अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक की गई थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन ने नगरपालिका चेयरमैन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रबंधक के कब्जे से नगर पालिका के कब्जा की गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने के जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार नगर पालिका चेयरमैन संजीव अग्रवाल के द्वारा नगर पालिका की जमीन को मुक्त कराया गया

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



