दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 जनवरी 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर नवीनगर में स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गर्ग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मातृ वंदना से हुआ। इस अवसर पर पुस्तिकाओं की प्रदर्शनी तथा फूड स्टाॅल लगाए गए साथ ही साथ रूप- सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी भैया/ बहन को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र ने उपस्थित महानुभावों का परिचय एवं स्वागत करते हुए भैया/ बहनों को स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात करने को अहवाह्न किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की आन्तरिक प्रतिभा को ऊपर ले जाने में माता – पिता के साथ-साथ गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान होता है ।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन उमाशंकर पाण्डेय के निर्देशन मे प्रेमलता और अंजू दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे अभिभावक सहित छटा /छात्र उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



