google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलयुगी सौतेले पुत्र ने सौतेली मां की हत्या कर हुआ फरार, घटना खगड़ा पासवान टोला का


दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के सीमा क्षेत्र से सटे शंभूगंज थाना क्षेत्र के खगड़ा पासवान टोला में एक कलयुगी सौतेले पुत्र ने अपनी सौतेली मां की निर्मम हत्या कर फरार हो गया है| जानकारी हो कि दिलीप कुमार पासवान दो शादी रचाई थी| पहली पत्नी अनीता देवी और दूसरी पत्नी जयमाला देवी थी |पहली पत्नी अनीता देवी में एक लड़का नीतीश कुमार उम्र 23 वर्ष एवं एक लड़की प्यारी कुमारी उम्र 17 वर्ष है| दिलीप पासवान का पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था |इसके बाद दिलीप पासवान ने दूसरी शादी जयमाला देवी से कर ली, जिसमें एक लड़का मनोराग कुमार उम्र 12 वर्ष एवं एक लड़की सावित्री कुमारी उम्र 14 वर्ष है |जो ग्राम खगड़ा में रहकर पठन-पाठन करता है एवं पिता दिलीप पासवान मुरादाबाद में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है| 1 सप्ताह पहले दिलीप पासवान घर आया था और दो रोज पहले फिर मजदूरी करने मुरादाबाद चला गया| वहीं पहली पत्नी अनीता देवी पुत्र नितेश कुमार एवं पुत्री प्यारी कुमारी पटना में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन गुजर बसर करता है| इधर पहली पत्नी का पुत्र नीतीश कुमार पटना से चलकर बुधवार को अपने घर खगड़ा गांव आया| जहां रात में सौतेली मां ने उसे खाना खिलाया |सुबह 5:00 बजे जयमाला देवी उठकर अपने पुत्र एवं पुत्री को तैयार कर पढ़ने भेज दिया| इसी बीच सौतेले पुत्र नीतीश कुमार ने मौके का फायदा उठाकर सौतेली मां को एक नए भवन के कमरे में बुलाया, और बाजा काफी तेज आवाज में बजाने लगा और वह अपनी सौतेली मां के बाल पकड़कर उसका सिर जमीन पर पटक पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गया |घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, और घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई| वहीं घटना की सूचना मृतका की पुत्री ने दूरभाष पर अपने पिता को दे दी है| घटना की सूचना शंभूगंज थाने की पुलिस को भी हो गई है ,आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)