google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Bihar banka: फुल्लीडुमर थाना की पुलिस शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को किया गिरफ्तार



दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर थाना की पुलिस बुधवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के तेलियाखार गांव निवासी अशोक कुमार पिता तितु यादव एवं दिनेश कुमार पिता गिरधारी धर को गिरफ्तार किया है| फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब पीकर हंगामा करने कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार एवं एएसआई महेंद्र सिंह ने कार्यवाही करते हुए तेलियाखार गांव के पास से शराब के नशे में धुत अशोक कुमार एवं दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर ,ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई| जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है| वहीं गिरफ्तार दोनों युवक का फुलीडूमर अस्पताल में गुरुवार को कोविड-जांच कराकर जुर्माना हेतु पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)