google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण संपन्न

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
ब्लॉक संसाधन केंद्र आराजीलाइन में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सचिव एवं अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।


अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने एसएमसी के कार्यों एवं दायित्वों से प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालन में सामाजिक सहभागिता बढ़ने से शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार संभव है। प्रशिक्षण में विकासखंड के 157 विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एवं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में सुरेश सिंह, रामदुलार, संतोष कुमार, विवेक यादव एवं राम मूरत विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक के एआरपी रितेश कुमार, श्रीमती शिवबाला, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह एवं श्रीमती नेहा द्विवेदी सहित ब्लॉक के समस्त नोडल शिक्षक संकुल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)