google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अरहर की खेत में संदिग्धावस्था में बालक का शव मिलने से फैली सनसनी

•~ घर से तीन दिन पूर्व से ही गायब था बालक
•~जन चर्चा:- जंगली पशुओं की शिकार करने के नियत से लगाये गए करंट प्रवाहित विद्युत तार के चपेट में आने से हुई बालक की मौत

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध के मोरईया में गुरुवार की अल सुबह नदी के किनारे अरहर की खेत में शौच के लिए जा रहे लोगों द्वारा एक बालक का शव संदिग्ध अवस्था में देखे जाने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।जिसकी जानकारी चोपन पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव की शव की शिनाख्त करने के पश्चात छानबीन करने में जुट गयी है।


इस सम्बंध में मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि राजू 9 वर्ष पुत्र वेदप्रकाश खरवार निवासी पटवध, टोला मोरईया घर से 3 दिन से ही लापता था। जिसे घर के लोग पास- पड़ोस समेत सगे-संबंधितों, रिस्तेदारो के यहां भी खोजबीन कर रहे थे।जिसका शव गुरुवार को घाघर नदी के किनारे अरहर की खेत में मिला। बालक का शव झुलसा हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जन चर्चाओ की माने तो जंगली पशुओं की शिकार करने के नियत से लगाये गए करंट प्रवाहित विद्युत तार के चपेट में आने से बालक की मौत हो गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)