google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राहगीरों को शर्बत पिलाकर किया गया सेवा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। भीषण गर्मी व उमस से बेहाल राहगीरों को पंचकोशी मार्ग पर स्थित बरेमा हनुमान मंदिर पर नमो नमः सेवादल के युवाओं ने शिविर में शर्बत व ठंडा जल पिलाकर सराहनीय सेवा का कार्य मंगलवार को किया गया।
समाज सेवी अजय तिवारी और अध्यक्ष रंजीत तिवारी के अनुसार सेवा धर्म हमारी सनातन धर्म संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह सेवाधर्म निभाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है इस दिन सेवा कार्य से उनकी कृपा बनी रहती है। पंचकोशी मार्ग पर पंचकोशी यात्री व राहगीरों का आवागमन लगातार चलती रहती है। ऐसे भीषण गर्मी व उमस में उनको जनसहयोग से शिविर के जरिये शर्बत व ठंडा जल पिलाने का कार्य नमो नमः सेवादल हर वर्ष करता है। आज युवाओं ने सैकड़ों राहगीरों को पिलाकर सेवा कार्य किया।
शिविर में मुख्य रूप से रंजीत तिवारी,शिवम् तिवारी,छोटू तिवारी,किशन तिवारी,आशु तिवारी, आर्यन,नीरज गुरु,लक्की सहित अन्य युवा शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)