टूटी दीवारें तथा क्षतिग्रस्त पाथवे दे रही भ्रष्टाचार की गवाही
- कम्पोजिट विद्यालय तेवर शासकीय ग्रांट का दुरुपयोग।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तेवर मे प्राप्त कंपोजिट ग्रांट के दुरूपयोग का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि शासकीय विद्यालयो मे अवस्थापना सुविधाओ की मरम्मत व अन्य कार्यो के लिए कंपोजिट ग्रांट के रूप मे धनराशि मुहैया कराई जाती है।
परंतु बीते दो तीन साल से विद्यालय प्रबंधन द्वारा बिना कोई कार्य कराये समूची धनराशि व्यय दिखा दी गई है जबकि विद्यालय की दीवार, भोजन शेड और पाॅथवे कई वर्षो से क्षतिग्रस्त अवस्था मे पड़े हैं।
ग्रामवासियो द्वारा बताया गया कि दीवारो फर्श और पाथवे की मरम्मत हेतु कई बार प्रधानाध्यापक तथा उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया।मगर न मरम्मत हुई न ही इस हेतु प्राप्त धनराशि का कोई अता पता चला।
ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि दीवार टूटी होने के कारण रात मे तथा छुट्टी के दिन अराजक तत्व स्कूल प्रांगण मे घुस कर जुआ , मद्यपान जैसी अनैतिक गतिविधियो मे लिप्त रहते हैं।बाहर से अवारा पशु स्कूल मे घुस आते है जिससे छोटे बच्चो मे भय का माहौल बन जाता है।
ग्रामीणो ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त दीवार , पाथवे और फर्श की मरम्मत कराई जाए तथा पिछले तीन चार साल से कंपोजिट ग्रांट को किन कार्यो पर खर्च किया गया , इसकी विस्तृत जांच कराकर दोषियो के विरूद्ध कार्यवाई करनी भी बहुत जरूरी है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



