google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवानिवृत्त मालती देवी को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई।



दैनिक समाज जागरण
निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड) 05 जनवरी 2024 :- जिले मे गुरुवार को समाहरणालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त मालती देवी जिला स्थापना शाखा चतरा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्थापना उपसमाहर्ता बिजय कुमार दास ने सेवानिवृत्त मालती देवी की सेवा की सराहना की और उनके सुखद जीवन की कामना की.मालूम हो कि मालती देवी ने 29 जनवरी 1994 को सरकारी सेवा में योगदान दी थी। 1992 में उग्रवादी हिंसा में उनके पति रामबालक यादव की मौत हो गयी थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मालती देवी 31-12-2023 को सेवानिवृत्त हुईं। मंच का संचालन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाठक ने किया। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)