अररिया ।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर जिले में जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के आपसी समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं के बीच रंगोली, पेंटिंग, क्विज सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के जयप्रकाश नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को माहवारी स्वच्छता से संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी देते हुए इसके महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डीसीएम सौरव कुमार, पिरामल फाउंडेशन के संजय झा, मासूम रेजा, खशटी लटवाल, मो मिनहाज, राजीव कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार, राकेश कुमार सहित स्कूली शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



