
समाज जागरण
हरदोई, लोनार। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतार गांव के युवक ने महिला के साथ 4 वर्ष तक दुष्कर्म किया। जिस दौरान महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे नकटौरा पुलिया पर छोड़कर फरार हो गया।
महिला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व अंतार गांव के युवक से हुई थी। तो महिला ने अपने पति से कहा कि घरवालों से बात करा दो तो इस बात पर उसने पिटाई कर दी। इसी बात से नाराज महिला शादी के 12 दिन के बाद अपने पिता के साथ घर चली आई, और फिर बाद में एक वर्ष में तलाक ले लिया। लेकिन रोचक बात ये है कि महिला को शादी के दो महीने बाद मझवां के साथ आने वाले शिवकुमार से प्यार हो गया, और एक वर्ष बाद शादी के झांसे में आकर आरोपी शिवकुमार के साथ भाग गई। जिसके बाद आरोपी शिवकुमार महिला को लेकर पानीपत गया, जहां उसे वह अपनी पत्नी की तरह रखता रहा, लेकिन जब महिला चार वर्ष बाद गर्भवती हो गई तो उसका पति शिवकुमार उसे लोनार थाना क्षेत्र के नकटौरा पुलिया पर छोड़कर भाग गया।
महिला का आरोप है कि उसका पति कहने लगा कि वह पैसे लेना जा रहा है, फिर वह उसे छोड़कर पता नहीं कहां भाग गया, और जबसे उसकी कोई खबर नहीं ली। जब पीड़िता शिवकुमार के घर गई तो उसके भाइयों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान गर्भवती महिला ने एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, एसपी राजेश द्विवेदी ने लोनार पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एक गर्भवती महिला आई थी जिसने फर्रुखाबाद के शिवकुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



