google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरवाला शहर के अनेक गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता से मिला



हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : बरवाला शहर के अनेक गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बरवाला शहर की समस्याओं का समाधान करवाए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता से मिला| शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने बरवाला शहर की समस्याओं को बड़े गौर से सुना और बरवाला शहर के अस्वीकृत क्षेत्र को तुरंत प्रभाव से स्वीकृत करने के आदेश दे दिए| इससे पूर्व इन गणमान्य लोगों द्वारा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया| इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन रमेश बैटरीवाला, वाइस चेयरमेन तारा चन्द नलवा, प्रवीण सैनी, प्रधान गोविंद नारंग, प्रधान अनूप सैनी, पार्षद राजा मेहता, पार्षद सतबीर सैनी, महेंद्र सेतिया, केवल कृष्ण आर्य, पार्षद राधेश्याम गूंदली, रामप्रसाद सैनी व पार्षद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)