काली मंदिर बस स्टैंड के पास वारदात, क्षेत्र में मचा हड़कंप। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज।
ब्यूरो चीफ/ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र/शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब काली मंदिर बस स्टैंड के पास एक ज्वेलरी व्यवसायी का लाखों रुपये का जेवरात से भरा बैग उचक्के लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड काली मंदिर निवासी संजय सोनी रात करीब 9:30 बजे अपनी ज्वेलरी आभूषण दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे काली मंदिर के पास पहुंचे, तभी दो-तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और उनकी बाइक की टंकी पर रखा बैग झपट्टा मारकर भाग निकले। बैग में सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण रखे हुए थे।
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बैग में कितने आभूषण थे, इसका सटीक विवरण अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस रविवार सुबह से ही व्यापारी से पूछताछ कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उचक्कों को पकड़ लिया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



