शिक्षकों में गुस्सा चरम पर आन्दोलन तेज करने की धमकी



दैनिक समान जागरण अनील कुमार संवाददाता प्रखंड नबीनगर(औरंगाबाद)

नबीनगर(बिहार) 14 अप्रैल बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई नबीनगर की विशेष बैठक आज दिनांक 14/04/2023 को प्रखंड संसाधन केंद्र ‘नबीनगर के प्रांगण में आहूत की गई।बैठक में शिक्षकों ने नयी शिक्षक नियुक्ति नियमावली का पुरजोर विरोध करते हुये कहा कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति ,स्थानांतरण .अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 जो सरकार द्वारा दिनांक 10/04 /2023 को जारी किया गया गया है वो कहीं से भी पूर्व से नियोजित शिक्षक एवं शिक्षक अभ्यार्थियों के पक्ष में नहीं है ।बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर आज बिहार राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर शिक्षकों की बैठक की जा रही है ‘
प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के तमाम नियोजित शिक्षकों में गुस्सा चरम पर है इसलिए आंदोलन की आगामी रणनीति निर्धारण हेतु आज प्रखंड के तमाम शिक्षक और शिक्षिकायें बैठक में शामिल हुए है ।सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से कहा कि सरकार की तानाशाही रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।अविलंब बिहार सरकार पूर्व से नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी के रूप में सामंजन करें अन्यथा हम सभी शिक्षक आगामी 16 अप्रैल 2023 को जिला स्तरीय एवं 19 अप्रैल 2023 को राज्य स्तरीय बैठक में लिये जाने वाले निर्णय के आधार पर बिहार सरकार के नियमावली के विपरीत आंदोलन के माध्यम से ईट से ईट बजाने का काम करेंगे।आज की बैठक की अध्यक्षता संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह एवम संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया।
बैठक में गायत्री कुमारी बबीता कुमारी रीता कुमारी पुनीता कुमारी बेबी कुमारी बसंती कुमारी अरविंद कुमार तिवारी धीरेंद्र कुमार सिंह परमेंद्र कुमार सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह शत्रुघ्न पांडे विनोद यादव दिनेश कुमार सिंह श्री प्रसाद पाल राधाकांत अंबिका ठाकुर तुलसी प्रजापति अरुण सिंह केदार सिंह धीरेंद्र ठाकुर सत्य नारायण पांडे अनूप कुमार सिंह राजू गुप्ता शिवानंद सिंह आशीष कुमार सिंह सुनील सिंह सतीश कुमार वर्मा अभिषेक नारायण सिंह मुकेश कुमार राजेश कुमार मनोज कुमार पांडे अनुप विश्वकर्मा अनिल कुमार सिंह भूपेश सिंह राकेश कुमार सिंह चंद्रशेखर अक्षय कुमार सुनील पांडे धनंजय पांडे लाल मोहन पासवान हीरा पासवान धीरेंद्र कुमार सिंह वीरेंद्र कुमार उमाशंकर सिंह विनय कुमार रामाशंकर सिंह मुकेश कुमार भगत अजय सिंह अशोक कुमार दीपेंद्र पाल सत्य प्रकाश सिंह मृत्युंजय कुमार सिंह अजीत प्रकाश पवन सिंह मनोज कुमार श्याम बिहारी सिंह अरविंद कुमार अजय कुमार मेहता राजेंद्र कुमार सिंह श्याम सुंदर पाठक मनोज पाल सीताराम रविंद्र राम शमशेर आलम संजय कुमार सिंह रीना दास आशुतोष कुमार मिश्रा राजेंद्र पाल सियाराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।