दैनिक समाज जागरण।
निज संवाददाता बौंसी।
बौंसी/बांका:- बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भीमराव अंबेदकर जयंती 2023 मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी आचार्य अमरकांत मिश्रा, आचार्य निकेश कुमार सिंह तथा अंजनी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् भीमराव अंबेदकर के तैल चित्र भैया-बहनों तथा आचार्य बन्धु- भगिनी के द्वारा पुष्पार्चन किया गया। आचार्य अंजनी कुमार ने उनके जीवन चरित्र तथा राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला और संविधान निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। आचार्य निकेश कुमार सिंह ने कहा भीमराव अंबेदकर बचपन से ही मेधावी थे। उन्होंने कई देशों के संविधान का अध्ययन किया तथा 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में संविधान का निर्माण किया। अमरकांत मिश्रा ने कहा अंबेदकर जैसे महापुरुष को किसी जाति, धर्म की सीमा में बांधकर नहीं रखा जा सकता बल्कि यह वो महापुरुष थे जिन्होंने भारतीय संविधान को एक नई दिशा प्रदान की और भारत को संगठित कर संविधान निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही सामाजिक व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए उन्होंने संविधान में जितने भी शब्द दिए वह सभी अमूल्य है। कार्यक्रम प्रमुख दीपक कुमार तथा सहप्रमुख ब्रजेश कुमार देव के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



