google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिवनारायणपुर। जंगल में मिट्टी में दफन अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, फैली सनसनी

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 25 दिसम्बर 2025: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने मिट्टी में दफन एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा।

मामला तब सामने आया जब जंगल की ओर गए कुछ स्थानीय लोगों की नजर जमीन के बाहर निकले मृतक के पैरों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल शव को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह मिट्टी में दफन है, जिसे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट की मांग की गई है।

iphone-16
Apple iPhone 16 (128GB) को ₹69,900 की स्पेशल कीमत पर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटनास्थल पर मिले संदिग्ध साक्ष्य

पुलिस को तलाशी के दौरान तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खून के धब्बे, एक टोपी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। मौके से एक अधजला आधार कार्ड और एक बैंक पासबुक भी मिला है। आधार कार्ड पर पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो का पता अंकित है, जबकि बैंक खाते में जमशेदपुर के कदमा का पता दर्ज है। साक्ष्यों के जलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)