google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिवानी और नीलू ने नेपाल में झारखंडी नृत्य – छऊ नृत्य पेश कर हजारीबाग का नाम किया रौशन

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर ।

हजारीबाग की शिवानी और नीलू ने नेपाल में 20 मार्च 2025 से 28 मार्च तक झारखंडी नृत्य और छाऊ नृत्य से बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा काठमांडू में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद इंडियन काउंसिल ऑफ़ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के तत्वावधान में, झारखंड के हजारीबाग जिले की दो प्रतिभाशाली नृत्यांगनाओं, शिवानी प्रिया और नीलू कुमारी ने अपने टीम के साथ नेपाल में छऊ नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। याग्ना परफॉर्मिंग आर्ट्स डिपुगढ़ा, हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए, इन कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिवानी और नीलू ने नेपाल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें पहला परफॉर्मेंस नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास, दूसरा जनकपुर शहर और तीसरा परफॉर्मेंस धनगढ़ी में नेपाल के मुख्यमंत्री के सामने अपनी प्रस्तुती दी । इन कार्यक्रमों ने न केवल भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत किया।
झारखंडी नृत्य और छऊ नृत्य, जो जीवंत और ऊर्जा के लिए जाना जाता है, इन्होंने अपनी कुशल नृत्यकला और भावपूर्ण अभिव्यक्तियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को उजागर किया।
इन कार्यक्रमों का आयोजन नेपाल के विभिन्न राज्यों में किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारतीय नृत्य कला का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ। इंडियन काउंसिल ऑफ़ कल्चरल रिलेशन का यह प्रयास भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिवानी और नीलू की यह उपलब्धि हजारीबाग और पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा कलाकारों को अपनी कला के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)