जिसके भी जीवन में गीता। उसका जीवन सुख में बीता।।
ओपीएम अमलाई ।
स्थानीय विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओपीएम अमलाई में शासन व सरस्वती शिक्षा परिषद के आदेश अनुसार श्री गीता जयंती का आयोजन आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार एकादशी के पवित्र पावन अवसर पर गरिमामय वातावरण में गौरवशाली परंपरा के अनुसार संस्था के प्राचार्य श्री मृगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,वरिष्ठ आचार्य श्री राम नारायण तिवारी, व्याख्याता श्री दिनकर पांडे के कर कमल द्वारा श्री कृष्ण भगवान ,श्रीमद् भागवत गीता का पूजन अर्चन किया गया। मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
सर्वप्रथम वंदना, प्रार्थना का क्रम पूर्ण करते हुए कक्षा द्वादश की बहन प्रियंका तिवारी के द्वारा आकर्षक रोचक मनमोहक रंगोली ,
गीता जयंती के संबंध में सारथी भगवान श्री कृष्ण अर्जुन विजय रथ के साथ बहन आकृति सिंह कक्षा द्वादश के द्वारा चित्रकला का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवम के भैया संस्कार तिवारी के द्वारा गीता के 15 में अध्याय का मधुर व रोचक गायन किया गया ।
जिसकी उपस्थित समुदाय ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।
श्री गीता जयंती कार्यक्रम के संयोजक श्री राम नारायण तिवारी जी के द्वारा गीता जयंती के पावन पवित्र पुनीत अवसर पर त्याग के द्वारा परमात्मा की प्राप्ति विषय पर, चोरी ,झूठ, कपट ,छल ,हिंसा का हमें त्याग करना चाहिए तथा यज्ञ ,दान, तप ,उपासना जीवन में करना चाहिए ।सभी का मान सम्मान ,प्रतिष्ठा मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए आदि विषयों पर प्रेरणादाई विचार व्यक्त किया गया ।संस्था के प्राचार्य श्री मृगेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी के द्वारा गीता जयंती के पावन अवसर पर भैया बहनों से प्रश्न पूछ कर तथा भैया संस्कार तिवारी के मधुर रोचक गीता गायन पर प्रसन्न होकर₹100 की राशि प्रदान करते हुए उत्साह वर्धन किया गया । आपने अद्भुत गीताई मंदिर के बारे में भी भैया बहनों को जानकारी प्रदान की।
संस्था के वाणिज्य आचार्य श्री नारायणदास त्रिपाठी जी के द्वारा गीता जयंती के पावन पुनीत अवसर पर गीता जी की वैश्विक स्वीकार्यता एवं प्रभावशीलता पर विचार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर शाला प्रबंधन द्वारा भी भैया बहनों को श्री गीता जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। संपूर्ण आयोजन में संस्था के समस्त आचार्य बंधु भगिनी कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के भैया बहनों की उपस्थिति सराहनीय व प्रशंसनीय रही है ।
कल्याण मंत्र के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



