50 से अधिक बीमारियों की पूर्ण जांच, निदान और उन्नत चिकित्सा तथा मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
————————————-
हिमन्त विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है: विधायक विजय
————————————-
श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण :
असम के मुख्यमंत्री के सपनों की स्वास्थ्य सेवा परियोजना के अंतर्गत असम के विभिन्न क्षेत्रों में बहुप्रतीक्षित ‘मेघा हेल्थ कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज 10 अक्टूबर (शुक्रवार) आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में अनुमानित 50 प्रकार की बीमारियों के लिए उन्नत चिकित्सा सेवा पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की गई। साथ ही, सभी मरीजों के लिए मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर रामकृष्णनगर कॉलेज में एक तैयारीमूलक बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा बैठक कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की गई। बैठक में रामकृष्णनगर सर्कल ऑफिसर सौभिक दत्त और रामकृष्णनगर विधायक उपस्थित थे। विधायक विजय मालाकार प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजनीतिक नेता, स्थानीय गण्यमान्य व्यक्तित्व और पंचायत प्रतिनिधिगण मौजूद थे। बैठक में रामकृष्ण नगर लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार ने कहा कि 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए इस शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों का पूर्ण परीक्षण, आवश्यक चिकित्सा और दवाइयाँ प्रदान की जा रही हैं।
आवश्यकता पड़ने पर उन्नत चिकित्सा के लिए रेफरेंस सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने और कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम में स्वास्थ्य सेवाएँ उच्च गुणवत्ता की हो रही हैं। निःशुल्क विधानसभा आधारित मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, स्नायु रोग से लेकर आँख और कान संबंधित समस्याओं सहित 50 से अधिक बीमारियों की पूर्ण स्क्रीनिंग, निदान और चिकित्सा की जाती है। विशेष रूप से गरीब वर्ग में रहने वाले व्यक्तियों में UDID कार्ड का वितरण हमारी सर्वांगीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा के वादे को और मजबूत करेगा और मुख्यमंत्री के इस स्वास्थ्य सेवा परियोजना को शुश्रूषा सेतु परियोजना के माध्यम से सफलतापूर्वक लागू करना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए पत्रकार, प्रशासन, स्वास्थ्यकर्मी, स्थस्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक, सभी से सहयोग की कामना करते हैं।

विशेष रूप से बारक के 31 विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्स, स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रामकृष्णंखर आम जन के घर तक उन्नत चिकित्सा पहुँचाने के इस प्रयास को ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक दल भाग लिया। आधुनिक उपकरणों के माध्यम से रोगों का निदान करने से लेकर चिकित्सा परामर्श तक सभी प्रकार की सुविधाएँ रोगियों के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं।



