google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की हुई दुर्घटना

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला अचानक गिर गई और उसके सिर में गहरी चोटें आईं। महिला की पहचान सलगी वेसरा तेलता निवासी के रूप में हुई है।

महिला के परिवार वालों ने बताया कि वे लोग तेलता से किशनगंज पैसेंजर ट्रेन से उतरे थे और रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। महिला को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)